1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ‘जैसे फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदला वैसे शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास के नाम बदले BJP’

‘जैसे फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदला वैसे शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास के नाम बदले BJP’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 06:03 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नाम बदलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है

Om Prakash Rajbhar targates BJP for changing names of Cities in Uttar Pradesh- India TV Hindi
Om Prakash Rajbhar targates BJP for changing names of Cities in Uttar Pradesh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर सियासत भी बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नाम बदलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ओम प्रकाश राजभर ने नाम बदलने को मुद्दों से भटकाने का ड्रामा तक करार दे दिया।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदला है, भाजपा का कहना है कि इन शहरों के नाम मुगलों के नाम पर रखे गए हैं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का नाम शाहनवाज हुसैन है, एक केंद्रीय मंत्री का नाम मुख्तार अब्बास नकवी है और उत्तर प्रदेश के मंत्री का नाम मोहसिन रजा है, ये तीनों भाजपा के मुस्लिम चेहरे हैं, इन तीनों के नाम पहले बदलने चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने की प्रक्रिया को पिछड़े और दबे हुए लोगों को ध्यान को भटकाने का ड्रामा बताया ताकि वह अपने अधिकार मांगने शुरू ने कर दें। राजभर ने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वह किसी ने नहीं दी हैं, उन्होंने कहा कि क्या हम जीटी रोड़ को फेंक दें? इसके बाद उन्होंने कहा कि लालकिले को किसने बनाया? ताजमहल को किसने बनाया?

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी उसमें सहयोगी है, राजभर राज्य सरकार में मंत्री हैं लेकिन वह कई बार सरकार के फैसलों की आलोचना करने के बयान देते रहते हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत