1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में अबतक 24 लाख से ज़्यादा प्रवासी वापस लौटे

यूपी में अबतक 24 लाख से ज़्यादा प्रवासी वापस लौटे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 08:00 pm IST,  Updated : May 25, 2020 08:00 pm IST

उत्तर प्रदेश में अबतक ट्रेन और बस से 24 लाख से ज़्यादा प्रवासी मज़दूर लाये जा चुके है। 

प्रवासी कामगार- India TV Hindi
प्रवासी कामगार Image Source : AP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अबतक ट्रेन और बस से 24 लाख से ज़्यादा प्रवासी मज़दूर लाये जा चुके है। अगर केवल ट्रेन की बात करें तो 1174 ट्रेन से पन्द्रह लाख मज़दूर लाये जा चुके हैं वहीं अगले 24 घण्टे में 102 ट्रेन यूपी में आएंगी। गोरखपुर में अबतक 192 ट्रेनों से 241609 मज़दूर वापस लौट चुके हैं। लखनऊ में 80 ट्रेनों से 102369 मज़दूर वापस लौट चुके हैं। सरकार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुजरात से 430 ट्रेनों से 617972 मजदूर वापसे लौटे हैं जबकि महाराष्ट्र से 258 ट्रेनों से 343406 प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं जबकि पंजाब से 196 ट्रेनों से 224829 मज़दूर वापस लाए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत