1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, अस्पताल ले जाते समय मौत

उत्तर प्रदेश: युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, अस्पताल ले जाते समय मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 05:56 pm IST

हरदोई जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने कथित पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे युवक कीमौके पर ही मौत हो गयी।

representational image- India TV Hindi
representational image

उत्तर प्रदेश: हरदोई जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने कथित पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 14 सितंबर की रात कोतवाली के भदैचा निवासी अभिषेक उर्फ मोनू (25) की मां रामबेटी (60) की अचानक तबियत खराब हो गयी थी। स्थानीय डाक्टरों ने अभिषेक की मां (रामबेटी) को लखनऊ ले जाने की सलाह दी।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक अपनी मां को लखनऊ ले जाने के लिए घर से रुपये ले कर लौट रहा था। लेकिन रास्ते में उसके विरोधियों ने घेर कर उसे बुरी तरह पीटा और पैसे छीन लिए। बाद में अभिषेक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया। पुलिस ने बताया कि अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अपने बेटे अभिषेक के मरने की सूचना मिलने पर उसकी मां रामबेटी की भी सदमे से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी (पूर्वी) ज्ञानजंय सिंह, हरियावां सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव वहां मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एसपी के अनुसार, युवक संदिग्ध हालत में आग से झुलसा हुआ मिला था। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत