1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: सामूहिक बलात्कार मामले में एक्‍शन में यूपी पुलिस, चार लोग गिरफ्तार

नोएडा: सामूहिक बलात्कार मामले में एक्‍शन में यूपी पुलिस, चार लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 12:19 pm IST

नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ छह लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Gang Rape- India TV Hindi
Gang Rape

नोएडा। नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ छह लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि नोएडा के छीजारसी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौकरी ढूंढ़ रही थी। तभी एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक रवि से उसकी जान पहचान हो गई। उक्त युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। 

बुधवार शाम युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे। उन्होंने बताया कि शाम को युवती कागजात लेकर एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। पार्क सुनसान था,युवक और युवती वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को डरा धमका कर वहां से भगा दिया और अपने तीन-चार अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद पार्क के पास सुनसान खेत में ले जाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। 

करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उमेश, बृज किशोर व प्रीतम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा युवती को पार्क में बुलाने वाले उसके दोस्त रवि को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोग फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत