1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए नजर आईं प्रियंका गांधी, सहानपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया

हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए नजर आईं प्रियंका गांधी, सहानपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 04:08 pm IST

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

Priyanka Gandhi,Rudraksh Mala, Priyanka gandhi with rudraksh mala, kisan mahapanchayat, farmer prote- India TV Hindi
हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए नजर आईं  प्रियंका गांधी, सहानपुर में किसान महापंचायत को संबोधित कर रही हैं Image Source : INDIA TV

सहारनपुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यूपी के सहारनपुर में किसान पंचायत में शामिल हुईं। सहारनपुर के चिलकाना में हुई किसान पंचायत को उन्होंने संबोधित भी किया। किसान पंचायत में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि जब प्रियंका देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकली थी उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला भी नजर आई।

पढ़ें- इस राज्य में जाने पर नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट, पहली मार्च से नियम लागू

इससे पहले कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने बताया था कि प्रियंका गांधी चिलकाना स्थित जे जे इण्टर कालेज में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी। अख्तर ने बताया कि महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी सहारनपुर के बेहट रोड जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत काजी रशीद मसूद के परिजनो से मिलकर शोक सवेंदना व्यक्त करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव मसूद के परिजनों से मिलने के बाद शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।

पढ़ें- चमोली में तबाही का दिल दहलाने वाला वीडियो

अख्तर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सहारनपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में विशेष उत्साह है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा सहारनपुर के गांधी पार्क में होनी थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को मीडिया को बताया था कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

पढ़ें- इस राज्य में freezing point से नीचे रहा न्यूनतम तापमान, IMD ने अगले 10 दिनों के लिए जताया ये अनुमान

ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है। ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

पढ़ें- राजा की तरह होटल में आया शेर, कुछ देर रुका और चला गया, देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत