1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी सरकार 'अपराध मुक्त' का झूठा प्रचार करती रही: प्रियंका गांधी

यूपी सरकार 'अपराध मुक्त' का झूठा प्रचार करती रही: प्रियंका गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 12:19 am IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

यूपी सरकार 'अपराध मुक्त' का झूठा प्रचार करती रही: प्रियंका गांधी- India TV Hindi
यूपी सरकार 'अपराध मुक्त' का झूठा प्रचार करती रही: प्रियंका गांधी Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अपराधों में बढ़ोतरी के लिए जवाबदेही तय करने के बजाय, राज्य सरकार यह झूठा प्रचार करने में व्यस्त है कि यूपी "अपराध मुक्त" है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी अपराध हो रहे हैं उसमें एक तिहाई अपराध दलितों के खिलाफ हो रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि 2016 से 2018 तक राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पूर्व DSP देविंदर सिंह के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, पाक उच्चायोग के संपर्क में था

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध यूपी में होते हैं। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21% की बढ़ोत्तरी हुई। ये सारे आंकड़ें यूपी में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही फिक्स करने की बजाय यूपी सरकार "अपराध खत्म हो जाने" का झूठा प्रचार करती रही।' 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत