1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुरे फंसे मुलायम सिंह यादव, घर पर बिजली विभाग का छापा, इतना बिल है बकाया

बुरे फंसे मुलायम सिंह यादव, घर पर बिजली विभाग का छापा, इतना बिल है बकाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2017 08:08 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 08:08 am IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के ऐक्शन की आंच अब आला नेताओं तक भी पहुंचने लगी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इटावा आवास पर बिजली विभाग के अधिकारियो ने 'छापा' मारा।

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के ऐक्शन की आंच अब आला नेताओं तक भी पहुंचने लगी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इटावा आवास पर बिजली विभाग के अधिकारियो ने 'छापा' मारा। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं )

इटावा के सिविल लाइन में स्तिथ उनकी कोठी पर मीटर जांच के लिए बिजली विभाग के लोग पहुंचे। दरअसल, मुलायम सिंह के घर में 5 किलोवॉट लोड का मीटर लगा हुआ था। जबकि, उनके घर में  इससे आठ गुना ज्यादा बिजली की खपत हो रही है।

इतना ही नहीं, मुलायम सिंह के बिजली बिल के हिसाब से उन पर 4 लाख रुपए से ज्यादा का बिल बकाया है। हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन काटने की बजाय नया कनेक्शन लगाया। कर्मचारियों ने जांच करने के बाद उनके घर में 40 किलोवॉट लोड का मीटर लगा दिया। जांच के समय मुलायम सिंह यादव लखनऊ में थे। मुलायम का यह आवास 2016 में बना था।

गौरतलब है कि एक महीने पहले यूपी की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाएगी। उन्होंने कहा था कि वह गुंडाराज और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को भी खत्म करेंगे। यूपी में बिजली चोरी के मामले में इटावा नंबर एक पर है। बीजेपी की सरकार बनते ही बिजली अधिकारी लगातार बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत