1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. तबलीगी जमात के लोगों पर लगेगा NSA, गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभद्रता के बाद योगी सरकार का फैसला

तबलीगी जमात के लोगों पर लगेगा NSA, गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभद्रता के बाद योगी सरकार का फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 01:23 pm IST

यूपी सरकार ने अस्पताल की नर्सों के साथ अभद्रता करने वाले जमात के सदस्यों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि एनएसए लगाने का फैसला किया है।

UP Government - India TV Hindi
UP Government 

निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा गाजियाबाद के अस्पताल में नर्सों और स्टाफ के साथ ही गई छेड़छाड़ पर यूपी सरकार ने सख्त रूप अपना लिया है। यूपी सरकार ने अस्पताल की नर्सों के साथ अभद्रता करने वाले जमात के सदस्यों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि एनएसए लगाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए ऐसे उपद्रवी हमलावरों पर एनएसए लगाने को कहा है। इसके साथ ही यूपी सरकार के आदेश के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमला करता है तो उस पर नेशनल सिक्यॉरिटी ऐक्ट (एनएसए) के तहत केस दर्ज होगा।

ग़ाज़ियाबाद की घटना में कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंदौर जैसी घटना यूपी में कहीं नहीं दिखनी चाहिए, इसके लिए क़ानूनन जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी हो वो की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गाजियाबाद में जिन लोगों ने ये हरकत की, उस प्रवृत्ति के लोगों के साथ पूरी सख़्ती करो और उन्हें क़ानून का पालन कराना सिखाओ। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी टीम 11 के अफसरो के साथ मीटिंग की। जिसमें योगी ने ग़ाज़ियाबाद की घटना में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कहा कि इंदौर जैसी घटना यूपी में कहीं नहीं दिखनी चाहिए, इसके लिए क़ानूनन जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी हो वो करिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में जिन लोगों ने ये हरकत की, उस प्रवृत्ति के लोगों के साथ पूरी सख़्ती करो और उन्हें क़ानून का पालन कराना सिखाओ। 

मुख्य्म्न्त्री योगी ने कहा कि मरकज़ से आए लोगों की तलाश जारी रखी जाए। इसके साथ ही सबका  कोरोना का टेस्ट कराया जाए। ज़माती जिन लोगों से मिले उनको भी देखा जाए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत