1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बस ने भीड़ को रौंदा, दो की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बस ने भीड़ को रौंदा, दो की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 12:43 pm IST

जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीगंज बाजार में सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बचाने पहुंची भीड़ को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया।

The unruly bus trampled the crowd Two dead, many injured- India TV Hindi
The unruly bus trampled the crowd Two dead, many injured

नई दिल्ली। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीगंज बाजार में सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बचाने पहुंची भीड़ को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टांडा-बांदा राजमार्ग पर मोतीगंज बाजार में सोमवार की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे जीप और कार के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों की मदद के लिए बाजार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो इसी बीच अकबरपुर से दिल्ली जा रही अनियंत्रित वोल्वो बस ने भीड़ को रौंद दिया। 

इस दुर्घटना में विपिन कुमार अग्रहरि (30), सुनील कुमार (31), ताजुद्दीन (27),वेद प्रकाश (28), गगन तिवारी (32), मंगल (44), श्यामू (40) व वसीम अहमद (41), हसन अब्बास (32), अशोक सिंह (43), राजाराम (50) और 26 वर्षीय अज्ञात युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में हसन अब्बास और अज्ञात युवक की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत