1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तीन साल के बच्चे ने कोरोना से जीती जंग

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तीन साल के बच्चे ने कोरोना से जीती जंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 01:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के सिमनौडी गांव के एक तीन साल के बच्चे ने कोविड-19 से जंग जीत ली है जो रिश्तेदार के संपर्क में आने से 25 मई को संक्रमित पाया गया था।

Three-year-old child wins battle against Coronavirus in Hamirpur, Uttar Pradesh- India TV Hindi
Three-year-old child wins battle against Coronavirus in Hamirpur, Uttar Pradesh Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के सिमनौडी गांव के एक तीन साल के बच्चे ने कोविड-19 से जंग जीत ली है जो रिश्तेदार के संपर्क में आने से 25 मई को संक्रमित पाया गया था। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आर. के. सचान ने सिमनौडी गांव का एक तीन साल का बच्चा अपने पिता के साथ 25 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

Related Stories

उन्होंने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। दो बार निगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

उन्होंने कहा, "जिले में कुल संक्रमितों की संख्या आठ है, जिनमें सिमनौडी गांव से सर्वाधिक पांच मरीज हैं। इस समय चार मामले सक्रिय हैं, जिनका बांदा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तीन साल के बच्चे सहित चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत