1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना काल में चीन के प्राइमरी स्कूल में खूनी मंजर, छात्रों-शिक्षकों पर सुरक्षाकर्मी ने किया चाकू से हमला

कोरोना काल में चीन के प्राइमरी स्कूल में खूनी मंजर, छात्रों-शिक्षकों पर सुरक्षाकर्मी ने किया चाकू से हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 11:40 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:40 am IST

चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एक खबर में बताया कि यह घटना गुआंगशी प्रांत के एक स्कूल में हुई। हमले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।

More than 40 injured in knife attack on Chinese school- India TV Hindi
More than 40 injured in knife attack on Chinese school Image Source : AP FILE

बीजिंग: चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है। सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एक खबर में बताया कि यह घटना गुआंगशी प्रांत के एक स्कूल में हुई। हमले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।

Related Stories

चीन में पिछले कुछ वर्षों से असंतुष्टों की ओर से चाकू से किये जाने वाले हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। ये असंतुष्ट हमलावर अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा मुख्य रूप से किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाते हैं।

गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हुए तो सरकार ने स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं लेकिन चीन में कोरोना वायरस का डर अभी भी बना हुआ है, ऐसे में स्कूल स्टाफ अतिरिक्त सावधारी बरत रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश