1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हांगकांग में चीन के लगातार बढ़ते दखल पर आया ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन का बड़ा बयान

हांगकांग में चीन के लगातार बढ़ते दखल पर आया ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन का बड़ा बयान

 Edited By: Agency
 Published : Jun 03, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 02:50 pm IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन हांगकांग के लगभग 30 लाख नागरिकों की मदद के लिए अपना दरवाजा खोलने के लिए तैयार है। इस बीच, शहर की नेता कैरी लैम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेने के लिए बीजिंग पहुंच गई हैं।

Britain will not walk away from Hong Kong, says Boris Johnson- India TV Hindi
Britain will not walk away from Hong Kong, says Boris Johnson Image Source : AP

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन हांगकांग के लगभग 30 लाख नागरिकों की मदद के लिए अपना दरवाजा खोलने के लिए तैयार है। इस बीच, शहर की नेता कैरी लैम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेने के लिए बीजिंग पहुंच गई हैं। हांगकांग के एक समाचार पत्र में ऑनलाइन प्रकाशित एक कॉलम में जॉनसन ने कहा है कि सुरक्षा कानून हांगकांग में स्वतंत्रता को बाधित करेगा और 1997 में पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग को वापस लेने के लिए चीन का ब्रिटेन के साथ हुए समझौते में रखे गए शर्तों का उल्लंघन होगा।

Related Stories

गौरतलब है कि हांगकांग को सौंपने के लिए ब्रिटेन और चीन के बीच समझौता हुआ था जिसके तहत यह शर्त रखी गई थी कि हांगकांग एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र होगा और उसकी स्वायत्तता पहले की तरह ही बरकरार रहेगी और भविष्य में उसके साथ कोई छेडछाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन चीन पिछले कई वर्षों से हांगकांग के अंदरूनी मामलों में लगातार दखल देता रहा है और उसे पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास करता रहा है और लगातार लोगों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश होती रही है।

जॉनसन ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में लिखा है, ‘‘हांगकांग के बहुत सारे लोगों को अपने जीवन को लेकर डर लग रहा है, जो खतरे में है, जबकि चीन ने लोगों के जीवन की रक्षा और उनके अधिकार को बनाए रखने का संकल्प लिया था।’’ उन्होंने कहा कि अगर चीन उनके डर को सही ठहराने के लिए आगे बढ़ता है, तो ब्रिटेन चुप नहीं बैठेगा।

चीन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि वह हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करेगा। इस कदम की समर्थक हांगकांग की नेता कैरी लैम बुधवार सुबह प्रस्तावित कानून पर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए बीजिंग पहुंची। विश्लेषकों का कहना है कि चीन इस महीने के अंत या अगस्त के अंत तक कानून लागू कर सकता है।

जॉनसन ने अपने कॉलम में कहा कि हांगकांग के लगभग 3,50,000 नागरिकों के पास ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज पासपोर्ट हैं, जो उन्हें औपनिवेशिक युग के समय से हासिल है और 25 लाख अन्य लोग आवेदन करने के पात्र हैं। चीन की घोषणा के बाद से शहर में कई लोग अपने बीएनओ पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या उसे नवीनीकृत करने की प्रक्रिया में लग गए हैं, जिससे शहर में डीएचएल कूरियर कार्यालयों में लंबी लाइनें लग गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश