1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus के 68 नए केस, कुल 209 लोगों की मौत

राजस्थान में Coronavirus के 68 नए केस, कुल 209 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2020 12:20 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 12:20 pm IST

राजस्थान में बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 9720 हो गयी।

राजस्थान में Coronavirus के 68 नए केस, कुल 209 लोगों की मौत- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus के 68 नए केस, कुल 209 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 9720 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे तक सामने आए नये संक्रमितों में से भरतपुर में 16, जयपुर में 12, जोधपुर में 12, कोटा में सात, झुंझुनू में पांच, बाड़मेर में दो, सवाई माधोपुर व नागौर में एक एक नया मामला भी शामिल हैं।

राज्य में इस संक्रमण से अब तक कुल 209 लोगों की मौत हो चुकी हैं। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गया है जबकि जोधपुर में 20 और कोटा में 17 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।