1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: बहराइच में दो कोरोना संदिग्ध जमातियों ने की अस्पताल से भागने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: बहराइच में दो कोरोना संदिग्ध जमातियों ने की अस्पताल से भागने की कोशिश

 Edited By: PTI
 Published : Apr 17, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:48 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अस्पताल में क्वारन्टीन किए गए जमातियों के भागने की खबर आई है।

Tablighi Jamaat Members- India TV Hindi
Tablighi Jamaat Members Image Source : AP

बहराइच। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अस्पताल में क्वारन्टीन किए गए जमातियों के भागने की खबर आई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की है। जहां दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे और जिले के अस्पताल के पृथक-वास केंद्र में भर्ती दो लोगों ने बृहस्पतिवार को स्नानगृह का ताला तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल कर्मियों की सजगता से उन्हें पकड़ लिया गया। 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.डी.के.सिंह ने बताया कि जिले के तजवापुर इलाके के निवासी 12 लोग दिल्ली से घर लौटे थे तभी इन्हें जिला अस्पताल के महिला अस्पताल में बनाये गये पृथक वास केंद्र में रखा गया था। बृहस्पतिवार को इनमें से दो लोग स्नानगृह के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भाग रहे थे तभी अस्पताल कर्मियों की सजगता से इन्हें पकड़ लिया गया। डॉ.सिंह ने बताया कि दोनों लोगों को चेतावनी देकर पृथक वास में रख दिया गया है। 

बता दें कि कल ही इंदौर से इसी प्रकार की घटना सामने आई है जहां क्वारन्टीन कर रखे गए 8 लोग भाग गए। इनमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव भी शामिल हैं। हालांकि इनमें से 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन अभी भी एक कोरोना पॉजिटिव फरार बताया जा रहा हैं 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत