1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. धर्मांतरण रैकेट: ब्रिटिश संस्था से 57 करोड़ रुपए की फंडिंग हवाला के जरिए हुई, अबतक 16 गिरफ्तार

धर्मांतरण रैकेट: ब्रिटिश संस्था से 57 करोड़ रुपए की फंडिंग हवाला के जरिए हुई, अबतक 16 गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2021 05:34 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 05:34 pm IST

धर्मांतरण रैकेटे केस को लेकर उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि इस मामले में अबतक कुल 16 गिरफ्तारियां हुई हैं। धर्मांतरण मामले में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 3 आरोपियों को ब्रिटेन की एक ट्रस्ट से 57 करोड़ रुपए मिले हैं।

Prashant Kumar, UP ADG (Law and Order) - India TV Hindi
Prashant Kumar, UP ADG (Law and Order)  Image Source : ANI

लखनऊ: धर्मांतरण रैकेटे केस को लेकर उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि इस मामले में अबतक कुल 16 गिरफ्तारियां हुई हैं। धर्मांतरण मामले में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 3 आरोपियों को ब्रिटेन की एक ट्रस्ट से 57 करोड़ रुपए मिले हैं। उमर गौतम और सलाहुद्दीन को 57 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी। बता दें कि, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले धर्मांतरण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। 

ADG (क़ानून-व्यवस्था) उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने बताया कि, धर्मांतरण के रैकेट में 16 व्यक्ति गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। जिसमें से पहले 6 व्यक्तियों के खिलाफ और दूसरे दौर में 4 और लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साक्ष्य मिले हैं कि एक ब्रिटिश संस्था से 57 करोड़ रुपये की फंडिंग हवाला के जरिए हुई।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत