1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP विधानसभा का 20 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

UP विधानसभा का 20 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 07:45 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। मानसून सत्र में यूपी का अनुपूरक बजट पास होगा। कोरोना के चलते विशेष व्यवस्था के तहत सदस्य बैठाए जाएंगे।

Uttar Pradesh Monsoon Assembly Session start From 20th August- India TV Hindi
Uttar Pradesh Monsoon Assembly Session start From 20th August Image Source : PTI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। मानसून सत्र में यूपी का अनुपूरक बजट पास होगा। कोरोना के चलते विशेष व्यवस्था के तहत सदस्य बैठाए जाएंगे। इस बार एक सीट छोड़कर बैठाने की विशेष व्यवस्था होगी। विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश 17वीं विधान सबा को उसके वर्ष 2020 के द्वितीय सत्र के लिए गुरुवार दिनांक 20 अगस्त 2020 को सुबह 11.00 बजे से विधान सभा मंडप, विधान भवन लखनऊ में आहूत किया है।सत्र में करीब 12 से अधिक विधेयकों के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। 

UP Assembly Monsoon Session 2020
Image Source : INDIA TVUP Assembly Monsoon Session 2020

सत्र के दौरान  सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि, पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की चर्चा थी। तकनीकी दिक्कतों के चलते ऐसा नहीं किया जाएगा। सत्र तीन से चार दिन का सत्र हो सकता है। गौरतलब है कि विधानसभा का पिछला विधानसभा सत्र 13 फरवरी को शुरू हुआ था और 28 फरवरी को खत्म हुआ था, इसलिए 28 अगस्त से पहले सत्र बुलाया जाना आवश्यक है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत