1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: रेप में नाकाम रहने पर बदमाशों ने छात्रा को चलते ऑटो से फेंका, मौत

लखनऊ: रेप में नाकाम रहने पर बदमाशों ने छात्रा को चलते ऑटो से फेंका, मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2017 08:47 pm IST,  Updated : Jun 24, 2017 09:16 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा में घर जा रही ऑटो सवार बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Lucknow- India TV Hindi
Lucknow

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा में घर जा रही ऑटो सवार बीए की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर बदमाशों ने छात्रा को IIM रोड पर चलती ऑटो से फेंक दिया, जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बदमाशों की क्रूरता का शिकार बनी युवती दुबग्गा थाना क्षेत्र में आवास विकास की आम्रपाली योजना निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कालीचरण डिग्री कालेज में पढ़ने के साथ-साथ सेल्स गर्ल का भी काम करती थी। बीते दिन वह किसी काम से राजाजी पुरम गई थी। देर रात वह ऑटो से अपने घर जाने के लिए ऑटो (उप्र 34 टी-4410) से दुबग्गा स्थित अपने घर आ रही थी। लेकिन रास्ते में ही ऑटो सवार बदमाशों ने उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, जिस पर युवती ने विरोध करते हुए चालक को ऑटो रोकने के लिए कहा। लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन युवती के लगातार विरोध करने पर वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद बदमाशों ने छात्रा की पिटाई की और उसे मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला पुल के पास चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया। लोगों से युवती को गंभीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नंबर के आधार पर ऑटो को कब्जे में ले लिया है। यह ऑटो एक दिवंगत राजू के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसे उसकी बेटी पप्पू नामक युवक से चलवाती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत