1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे पर एक और बड़ी कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय दर्ज करेगा मामला

विकास दुबे पर एक और बड़ी कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय दर्ज करेगा मामला

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jul 09, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 10:19 pm IST

यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी विकास के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज करने वाली है।

Vikas Dubey ED To Register Case Under money laundering act - India TV Hindi
Vikas Dubey ED To Register Case Under money laundering act  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी विकास के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज करने वाली है। ईडी विकास दुबे के खिलाफ मनी लॉन्ड्रनिंग कानून के तहत मामला दर्ज करेगी। 

यूपी पुलिस द्वारा दर्ज मामले को आधार बनाते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। ईडी की टीम ने कल कानपुर स्थित पुलिस अधिकारी के साथ संपर्क किया था। कानपुर पुलिस के अधिकारियों से ईडी ने कई दस्तावेज लिए हैं। विकास दुबे के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर औैर उसकी संपत्तियों से जुड़ी दस्तावेजों को लिया गया है। ईडी की टीम तमाम दस्तावेजों को लेकर लखनऊ पहुंच चुकी है। लखनऊ स्थित ईडी की टीम इस मामले को दर्ज करेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत