1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो गुटों में झड़प, 4 घायल

UP: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो गुटों में झड़प, 4 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 04:21 pm IST

खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो समूहों के बीच की बहस ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में चार लोग घायल हुए हैं।

vikas dubey- India TV Hindi
vikas dubey Image Source : FILE

कानपुर। खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर दो समूहों के बीच की बहस ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में चार लोग घायल हुए हैं। यह विचित्र घटना शनिवार को कानपुर देहात के डेरापुर इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि दोनों गुट के लोग विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बहस कर रहे थे।

इस एनकाउंटर को एक समूह सही ठहरा रहा था, जबकि दूसरा इसके विरोध में था। यह बहस इतना आगे बढ़ गई कि बात मारपीट पर आ गई। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी अनूप कुमार ने कहा, 'हमने इस संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत