1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर में रेप के आरोपी कॉन्स्टेबल की मौत के बाद महिला ने की खुदकुशी

कानपुर में रेप के आरोपी कॉन्स्टेबल की मौत के बाद महिला ने की खुदकुशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 10:20 pm IST

उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सूबे के कानपुर में एक कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उसकी मौत के बाद आत्महत्या कर ली।

Kanpur Rape Suicide, Widow Rape Suicide Kanpur, Rape Suicide Kanpur, Kanpur Rape Suicide Constable- India TV Hindi
कानपुर में एक कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उसकी मौत के बाद आत्महत्या कर ली। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

कानपुर: उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सूबे के कानपुर में एक कॉन्स्टेबल पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उसकी मौत के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा कि वह आरोपी के बिना नहीं रह सकती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिबियापुर की निवासी महिला ने इटावा में एक व्यक्ति से शादी की थी। अपने पति की मौत के बाद वह अपने पिता के घर ओरैया वापस आ गई थी। बाद में वह ब्रह्मनगर में रहने लगी, जहां उसका संपर्क उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल जिदेंद्र से हुआ। जितेंद्र ओरैया में ही देवकली पुलिस आउटपोस्ट में तैनात था।

महिला ने जितेंद्र पर लगाया था रेप का आरोप

कुछ दिनों बाद महिला ने आरोप लगाया कि कॉन्स्टेबल जितेंद्र ने उसके साथ शादी करने के बहाने लगातार दुष्कर्म किया। महिला ने इसी बाबत दिबियापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र 4 नवंबर को दोपहिया वाहन से अपने घर जा रहा था और सड़क हादसे में घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 9 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया।

‘हाथ पर 'जितेंद्र मेरी जान..' लिखा हुआ था’
गुरुवार को स्थानीय लोगों ने महिला के घर से कुछ आवाज सुनी और जब लोग वहां पहुंचे तो उसे फंदे से झूलता हुआ पाया। लोगों ने घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ (सिटी) सुरेंद्र नाथ ने कहा, ‘प्रथमदृष्टया जांच से पता चलता है कि महिला ने आत्महत्या की है। उसने अपने हाथ पर 'जितेंद्र मेरी जान..' लिखा था। इसके अलावा उसके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि वह जितेंद्र के बिना नहीं रह सकती। उसने कॉन्स्टेबल के नाम के पास अपना नाम भी मेहंदी से लिखा है।’ (IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत