1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ‘मृत’ महिला जिंदा पहुंची थाने, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

‘मृत’ महिला जिंदा पहुंची थाने, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 07:29 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 07:29 pm IST

जय देवी की कथित हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

Woman declared dead, Woman declared dead returned alive, Woman returned alive- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की केन नदी से शव बरामद कर पुलिस ने जिसे लापता महिला जय देवी (25) का शव मानकर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाया था, वह शनिवार को थाने पहुंच गई। जय देवी की कथित हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

‘गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई पुष्टि’

जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) पंकज सिंह ने शनिवार को बताया, ‘20 फरवरी से लापता नांदादेव गांव के बिलोड़ी डेरा के रहने वाले लालजी निषाद की पत्नी जय देवी (25) शनिवार को खुद थाने पहुंच गई। बुधवार को केन नदी के अमारा गांव के पथरेल घाट से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त रमेश निषाद ने अपनी बेटी जय देवी के रूप में की थी और उसने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। गुरुवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।"

‘युवती के पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई’
एसएचओ पंकज सिंह ने बताया कि लापता महिला जय देवी के जिंदा मिलने के बाद अब केन नदी से बरामद अज्ञात महिला शव के बारे में आसपास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मंगवाई गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में खुलासा हो जाएगा। एसएचओ ने कहा कि शव की गलत शिनाख्त करने और दहेज हत्या का फर्जी मामला दर्ज करवाने के लिए जय देवी के पिता रमेश निषाद के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत