1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में गैंगरेप कर बनाई वीडियो, पैसे न मिलने पर किया वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में गैंगरेप कर बनाई वीडियो, पैसे न मिलने पर किया वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 01:18 pm IST

मथुरा जिले में पुलिस ने एक युवती से गैंगरेप एवं उससे संबंधित वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोपों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक युवती से गैंगरेप एवं उससे संबंधित वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोपों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में शामिल 2 अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना बलदेव के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई के साले ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शुक्ला के मुताबिक, युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने एक मामले में मदद के लिए एटा निवासी अपने भाई के साले सुनील से संपर्क किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद भाई के साले ने गांव के दो युवकों अजीत और देवदत्त के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना की फोटो तथा वीडियो क्लिप बना लीं। इसके बाद आरोपी युवती को ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि रुपये न मिलने पर आरोपियों ने वीडियो और फुटेज वायरल कर दिए। 

पीड़िता को पता चला तो उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी शलभ माथुर ने बलदेव के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जावला ने इस संबंध में जानकारी दी, ‘मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अन्य दोनों आरोपियों अजीत व देवदत्त की तलाश में दबिश दी जा रही है।' उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत