1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह के लिए कहा- प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं

योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह के लिए कहा- प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 06:33 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कहा किआदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ।

uttar pradesh CM- India TV Hindi
uttar pradesh CM Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कहा किआदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। श्री अमित शाह जी दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं। आपकी जिजीविषा, धैर्य एवं आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शाम साढ़े 4 बजे भर्ती कराया गया है। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।' बताया जा रहा है कि अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में अमित शाह शामिल नहीं होंगे।  

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत