1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश ने आज 22 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर बनाया नया रिकार्ड

उत्तर प्रदेश ने आज 22 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर बनाया नया रिकार्ड

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Aug 03, 2021 06:39 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 10:18 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ना आए इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह एक्शन में है। वो लगातार वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रही है ताकि इस महामारी से बचा जा सके। 3 अगस्त यानी आज योगी सरकार ने प्रदेश में वैक्सीनेशन का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Yogi govt administers nearly 20 lakh doses on Tuesday in mega Covid vaccination drive- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ना आए इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह एक्शन में है। Image Source : ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ना आए इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह एक्शन में है। वो लगातार वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रही है ताकि इस महामारी से बचा जा सके। 3 अगस्त यानी आज योगी सरकार ने प्रदेश में वैक्सीनेशन का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आज से एक बार फिर वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू हुआ है जिस दौरान 22 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर नया रिकार्ड बनाया। वैक्सीन की पांच करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाने वाला इत्तर प्रदेश देश का पहला प्रदेश बन गया है।

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्ता ने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार देश में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखने में सक्षम रहा है और यह कुल मिलाकर वैक्सीन की 5.09 करोड़ से अधिक खुराक देकर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में देश में अग्रणी रूप में उभरा है। प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में 5.09 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई है जबकि महाराष्ट्र अब तक लगभग 4.51 करोड़ खुराक के साथ पीछे है। 

उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश ने 4,28,73,584 से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है जबकि 80,35,023 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। उन्होंन बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर तीन अगस्त को उत्तर प्रदेश में एक मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया और प्रदेश में आम जनता के लिए ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा के साथ 23.94 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई। 

उनके अनुसार इससे पहले 23 जुलाई को राज्य ने एक दिन में 10,06,068 खुराक दी थी। राज्य में 12,000 से अधिक स्थानों पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है तथा केंद्र सरकार के समर्थन ने वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा दिया है जो पहले से ही तीव्र गति से चल रहा था।

यूपी में तीसरी संभावित लहर से पहले योगी सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रही है। अभी जानकारी की मानें तो पूरे राज्य में औसतन 4 से 5 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है। जून के महीने में योगी सरकार ने जो वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था उसे पूरा कर लिया था। वहीं जुलाई में तीन करोड़ लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया था, लेकिन पर्याप्त वैक्सीन सप्लाई नहीं होने की वजह से लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाया। जुलाई महीने में 71 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत