1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Azamgarh By Election Result: आजमगढ़ सीट हारने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- How Can You रोक?

Azamgarh By Election Result: आजमगढ़ सीट हारने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- How Can You रोक?

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 27, 2022 11:23 am IST,  Updated : Jun 27, 2022 11:23 am IST

Azamgarh By Election Result: वायरल वीडियो में पुलिसवाले के रोकने पर धर्मेंद्र यादव कहते हैं- 'How Can you रोक? स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?' धर्मेंद्र यादव द्वारा बोली गई इस लाइन का सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- How Can You रोक? - India TV Hindi
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा- How Can You रोक?  Image Source : TWITTER

Highlights

  • सोशल मीडिया पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव का उड़ा मज़ाक
  • इंग्लिश बोलने को लेकर चर्चा में आये सपा नेता
  • उपचुनाव में आजमगढ़ सीट से धर्मेंद्र यादव को निरहुआ ने हराया है

Azamgarh By Election Result: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव इंग्लिश बोलने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र यादव अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। सपा ने इनको आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन बीजेपी से उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इन्हें हरा दिया। अभी चर्चा जीत-हार की चल रही थी, इसी बीच सपा नेता धर्मेंद्र यादव का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद सपा नेता के इंग्लिश बोलने की चर्चा तेज़ हो गई। 

'How Can you रोक? स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?' 

वायरल वीडियो में पुलिसवाले के रोकने पर धर्मेंद्र यादव कहते हैं- 'How Can you रोक? स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?' धर्मेंद्र यादव द्वारा बोली गई इस लाइन का सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें, आजमगढ़ में काउंटिंग शुरू होने से पहले सपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि वहां EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। अपनी हार के बाद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा था। पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही थी। 

निरहुआ से हारे धर्मेंद्र यादव

बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धमेंद्र यादव को 10 हजार वोटों से हराया है। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने ट्वीट करते हुए कहा, 'जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत