1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Bihar News: 'हमसे कहा था कि JDU पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए', जानें प्रशांत किशोर पर CM नीतीश कुमार ने क्या कहा

Bihar News: 'हमसे कहा था कि JDU पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए', जानें प्रशांत किशोर पर CM नीतीश कुमार ने क्या कहा

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 08, 2022 12:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2022 01:01 pm IST

Bihar News: नीतीश ने तेजस्वी यादव के मामले पर कहा कि बीजेपी के पास कुछ बोलने को नहीं होता है। 5 साल पहले का मामला है, पहले क्यों नहीं चार्जशीट की।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar Image Source : PTI

Highlights

  • प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहा है: नीतीश कुमार
  • हमसे कहा था कि JDU पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए: नीतीश कुमार
  • मेरे साथ घर में रहता था, क्या बोलें उसके बारे में: नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहा है। कुछ दिन पहले मेरे पास भी आया था। बहुत पहले उन्होंने हमसे कहा था कि JDU पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लीजिए। मेरे साथ घर में रहता था, क्या बोलें उसके बारे में। वह बीजेपी के हिसाब से काम कर रहा है।' नीतीश ने तेजस्वी यादव के मामले पर कहा कि बीजेपी के पास कुछ बोलने को नहीं होता है। 5 साल पहले का मामला है, पहले क्यों नहीं चार्जशीट की।

प्रशांत ने तेजस्वी पर साधा था निशाना

इससे पहले प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। दरअसल प्रशांत किशोर अपनी जनसुराज पदयात्रा पर हैं। इस दौरान वे गांव-गांव जाकर जमीन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

'लालू जी का लड़का 9वीं पास है और वो बन रहा है मुख्यमंत्री'

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा था, 'लालूजी का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है, अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी? बताइए जरा। मिलना चाहिए कि नहीं। जिसके पापा विधायक, जिसके बाबूजी मंत्री-मुख्यमंत्री, और वो नौवीं फेल भी रहे तो उसको नौकरी मिल जाती है। और वो राजा बनकर रहता है। ये बदलना चाहिए कि नहीं।'

प्रशांत ने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि 6 महीने से 1 साल के भीतर उन सभी युवाओं को बिहार वापस लाने का प्रयास करेंगे जो रोजगार के अभाव में परिवार से दूर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली-मुंबई में काम करते हैं।

जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं प्रशांत किशोर 

बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से पीके पदयात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं। प्रशांत किशोर इस यात्रा के दौरान 3500 किमी का सफर तय करने वाले हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत