1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर: दो गोवंश तस्करों को पुलिस ने धर-दबोचा, आठ गाएं, दो बछियां और एक बछड़ा बरामद

गौतमबुद्ध नगर: दो गोवंश तस्करों को पुलिस ने धर-दबोचा, आठ गाएं, दो बछियां और एक बछड़ा बरामद

 Published : Nov 28, 2022 12:07 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 12:07 pm IST

गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने और पशुओं से क्रूरता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक कैंटर बरामद हुआ है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

गौतमबुद्ध नगर| गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने और पशुओं से क्रूरता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक कैंटर बरामद हुआ है, जिसमें आठ गाएं, दो बछियां और एक बछड़ा था। बादलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोका था। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान कैंटर में आठ गाएं, दो बछिया और एक बछड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में कैंटर में सवार आरोपियों की पहचान मुन्नालाल तथा पवन कुमार के रुप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पिछले लंपी वायरस के चलते गोवंश को लगे थे 1.50 करोड़ टीके

पिछले माह उत्तर प्रदेश में गोवंश को लंपी चर्मरोग से बचाने के लिये 1.50 करोड़ टीके लगाये गये थे। एक बयान में इसकी जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया था कि यह उपलब्धि पिछले दो महीने में हासिल की गई है। उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात का दूसरा स्थाना है जहां पिछले चार महीने में लगभग 63 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया। एक सरकारी बयान में बताया गया था कि वर्तमान में प्रदेश के 32 जनपद लम्पी चर्मरोग से प्रभावित हैं। 

बयान में यह भी कहा गया था कि प्रभावित जनपदों में लगभग 1.05 लाख पशु प्रभावित हुए, जिनकी घर-घर जाकर पशु चिकित्सकों की समुचित चिकित्सा के उपरान्त एक लाख से अधिक गोवंश रोग मुक्त हो चुके हैं। बयान में कहा गया था कि इस प्रकार प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज से रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है, जो देश में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत