1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ के निधि हत्याकांड का आरोपी सूफियान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखनऊ के निधि हत्याकांड का आरोपी सूफियान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 Published : Nov 18, 2022 03:51 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 03:52 pm IST

पुलिस ने सूफियान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हत्याकांड के बाद से ही सूफियान फरार था। उसने धर्म बदलकर शादी से इनकार करने पर निधि को चार मंजिल से नीचे फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

sufiyan- India TV Hindi
निधि हत्याकांड का आरोपी सूफियान Image Source : TWITTER

लखनऊ: लखनऊ के निधि मर्डर केस के आरोपी सूफियान को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान सूफियान के पैर में गोली लगी है। दुबग्गा थाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने सूफियान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हत्याकांड के बाद से ही सूफियान फरार था। उसने धर्म बदलकर शादी से इनकार करने पर निधि को चार मंजिल से नीचे फेंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

जबरन धर्मपरिवर्तन का बना रहा था दबाव

दिल्ली में प्यार के 35 टुकड़े हुए तो लखनऊ में भी ख़ूनी लव जिहाद की सनसनीखेज़ वारदात सामने आई। मामला लखनऊ के दुबग्गा इलाके का है। सूफियान पर 19 साल की निधि गुप्ता की हत्या का आरोप है। सूफियान ने निधि गुप्ता नाम की लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। लड़की के परिवार ने सूफियान पर हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज करवाया था।

nidhi sufiyan
Image Source : FILE PHOTOनिधि और सूफियान

निधि के परिवार का आरोप है कि सूफियान उनकी बेटी का धर्म बदलना चाहता था। वो कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था और साथ ही शादी के लिए दबाव बना रहा था।

वारदात के बाद से फरार था सूफियान
लखनऊ में लव जिहाद में मर्डर के आरोपी सूफियान की तलाश तेज हो गई था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की थी। उसके खिलाफ हत्या और जबरन धर्मांतरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लखनऊ पुलिस की टीम सूफियान के घर पहुंची थी। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी थी जिसने घटनास्थल का मुआयना किया साथ ही जहां से निधि नीचे फेंका गया था उसकी भी जांच की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत