1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गुंबद पर लगे लाउडस्पीकर किए गए बंद

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गुंबद पर लगे लाउडस्पीकर किए गए बंद

 Published : Apr 20, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 05:30 pm IST

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भोर की मंगला आरती से लेकर रात की शयन आरती तक, तथा अन्य आयोजनों/अनुष्ठानों पर लाउडस्पीकर बजता था और उसकी आवाज परिसर के बाहर भी सुनाई देती थी।

Shri Krishna Janmabhoomi temple- India TV Hindi
Shri Krishna Janmabhoomi temple Image Source : FILE PHOTO

मथुरा (उत्तर प्रदेश): मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में स्थित भागवत भवन की छत पर लगे लाउडस्पीकरों को बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर ऐसा किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गुंबद पर लगे लाउडस्पीकर को बुधवार से बंद कर दिया गया है।

बता दें कि मंदिर में भोर की मंगला आरती से लेकर रात की शयन आरती तक, तथा अन्य आयोजनों/अनुष्ठानों पर लाउडस्पीकर बजता था और उसकी आवाज परिसर के बाहर भी सुनाई देती थी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के भीतर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी कर दी गई है ताकि आवाज़ परिसर के बाहर न जाए। शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि सभी को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा था कि माइक का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन सुनिश्चित करें कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए और इससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो।

रामनवमी और हनुमान जयंती के दिन कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव और हिंसा की घटनाओं की पृष्ठभूमि में योगी ने सोमवार को कहा था कि शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस विधिवत अनुमति के बगैर ना निकाल जाएं और अनुमति देने से पहले आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के सम्बन्ध में शपथ पत्र लिया जाए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत