1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर, मेदांता अस्पताल ने दिया बड़ा अपडेट

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर, मेदांता अस्पताल ने दिया बड़ा अपडेट

 Published : Oct 07, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Oct 07, 2022 11:40 pm IST

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार लगातार गंभीर बनी हुई है।

Mulayam Singh Yadav's health condition is still critical- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav's health condition is still critical Image Source : PTI

Highlights

  • मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार नहीं
  • गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती
  • 6 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं यूपी के पूर्व सीएम

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार लगातार गंभीर बनी हुई है। मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU (गहन चिकित्सा इकाई) में रखा गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल ने बताया कि मुलायम सिंह को जीवन रक्षक औषधियां (लाइफ सेविंग ड्रग्स) दी जा रही हैं। 

लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में थी तकलीफ

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में कहा, "मुलायम सिंह जी की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज कर रही है।’’ अस्पताल के इस बुलेटिन को सपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। गौरतलब है कि 82 साल के मुलायम सिंह यादव को पिछले रविवार को लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिलने पहुंचे
बता दें कि इस बीच आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल का दौरा किया और पूर्व उत्तर प्रदेश के सीएम मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।’’ 

मुलायम के स्वास्थ्य के लिए हवन-पूजन
इस बीच, मुलायम की तबियत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के लोगों ने प्रयागराज में नैनी के शनि मंदिर में हवन और पूजन किया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत