1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida Crime News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

Noida Crime News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 15, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 11:23 pm IST

Noiada Crime News: थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 97 सर्विस रोड पर शनिदेव मंदिर अंडरपास के करीब पुलिस मुठभेड के दौरान 1 लुटेरा अभियुक्त विपिन उम्र करीब 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

Police caught a crook in the encounter- India TV Hindi
Police caught a crook in the encounter

Highlights

  • थाना सेक्टर 39 पुलिस और लुटेरे अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़
  • अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया
  • पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया

Noiada Crime News: थाना सेक्टर 39 पुलिस और लुटेरे अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 97 सर्विस रोड पर शनिदेव मंदिर अंडरपास के करीब पुलिस मुठभेड के दौरान 1 लुटेरा अभियुक्त विपिन उम्र करीब 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पुलिस के रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

सोने की चेन सहित हथियार बरामद

अभियुक्त के पीठ पर टंगे एक बैग से 3 सोने की चेन व एक मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर नाजायज व तीन कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्ध लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थानों में पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत