1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Shrikant Tyagi: अमित शाह के आदेश पर आया हूं... 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा- महेश शर्मा

Shrikant Tyagi: अमित शाह के आदेश पर आया हूं... 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा- महेश शर्मा

 Published : Aug 06, 2022 05:08 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 11:32 pm IST

Shrikant Tyagi: दिल्ली से सटे नोएडा की पॉश सोसाइटी में महिला से बदसूलकी हुई। एक नेता ने सरेआम गालियां दीं, मारपीट की, लेकिन श्रीकांत त्यागी नाम का वो नेता अभी भी फरार है।

Shrikant Tyagi abuses a lady in a residential society in Noida- India TV Hindi
Shrikant Tyagi abuses a lady in a residential society in Noida Image Source : INDIA TV

Highlights

  • श्रीकांत त्यागी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी
  • नोएडा बदसलूकी मामले में श्रीकांत त्यागी पर एक्शन
  • त्यागी के घर का बिजली-पानी कनेक्शन काटा गया

Shrikant Tyagi: दिल्ली से सटे नोएडा की पॉश सोसाइटी में महिला से बदसूलकी हुई। एक नेता ने सरेआम गालियां दीं, मारपीट की, लेकिन श्रीकांत त्यागी नाम का वो नेता अभी भी फरार है। 24 घंटे से अधिक वक्त हो गया लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर है। नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में बदसलूकी के बाद आज पुलिस आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची। कल की घटना के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार है। बदसलूकी के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी नेता के लगाए पेड़ उखाड़ फेंके। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के घर का बिजली पानी कनेक्शन काट दिया है। मामले ने तूल पकड़ा तो नोएडा से बीजेपी सांसद महेश शर्मा भी ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे और त्यागी को पकड़ने का आश्वासन दिया।

"48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा"

श्रीकांत त्यागी का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस से लेकर नेताओं की एंट्री हो गई। अब नोएडा के सांसद महेश शर्मा ओमेक्स सोसाइटी में पहुंचे हैं। पीड़ित महिला ने सांसद महेश शर्मा को पूरी आपबिती बताई। इस दौरान महेश शर्मा ने ये साफ किया कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि त्यागी किसान मोर्चा का मेंबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अमित शाह के आदेश पर आया हूं। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी दोषी है और वह बख्शा नहीं जाएगा। त्यागी पर 5 धाराएं और लगाई गईं। महेश शर्मा ने कहा कि 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा।

श्रीकांत त्यागी फरार, पुलिस हिरासत में पत्नी
पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। श्रीकांत त्यागी कहां छिपा है इसकी जांच के लिए पुलिस ने सभी चार लोगों को हिरासत में लिया है। नोएडा पुलिस की एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है। इंडिया टीवी से बातचीत में एडिशनल डीसीपी ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी नेता गिरफ्तार होगा और उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं सोसायटी की सेक्रेटरी महिमा जोशी ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण को लेकर ये विवाद हुआ है। आरोपी नेता पिछले 3 साल से अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है और कई बार चेतावनी के बावजूद वो मान नहीं रहा था। आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी अभी फरार है। 

त्यागी के घर से मिलीं पुलिस की जिप्सी
नोएडा पुलिस ने गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने काफी देर तक घर पर सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाशी की। त्यागी तो पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की 5 गाड़ियां जब्त की है। हैरानी की बात ये है कि बरामद 5 गाड़ियों में 2 जिप्सी है, जिसपर पुलिस लिखा हुआ है। पुलिस अब छानबीन कर रही है कि आखिर कहां से दोनों गाड़ियां लाई गईं। श्रीकांत त्यागी की तलाश में 4 टीमें बनाई गई हैं। दो क्राइम की टीम और दो नोएडा पुलिस की टीम श्रीकांत त्यागी की तलाश में दबिश दे रही हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रही है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत