1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: कौशांबी में DNA जांच के लिए कब्र से क्यों निकाला गया शव? जानिए क्या है वजह

UP: कौशांबी में DNA जांच के लिए कब्र से क्यों निकाला गया शव? जानिए क्या है वजह

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 03, 2022 10:28 pm IST,  Updated : Jul 03, 2022 10:28 pm IST

UP: कौशांबी में एक मुस्लिम परिवार द्वारा दफनाये गए मृतक के शव पर एक हिंदू परिवार ने अपने बेटे का होने का दावा किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • तीन डॉक्टरों के पैनल ने लिए शव की DNA जांच के लिए नमूने
  • शब्बीर तथा संतराज के भी खून के सैंपल लिए गए हैं
  • "जांच के बाद ही यह निर्णय हो पाएगा कि शव रमजान का है या सूरज का"

UP: यूपी में फतेहपुर जिले के रहने वाले एक हिंदू परिवार ने कौशांबी में एक मुस्लिम परिवार द्वारा दफनाये गए मृतक के शव को अपने बेटे का होने का दावा किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को शव को कब्र से DNA जांच के लिए बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सैनी थाना क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेल लाइन स्थित बनपुकरा गांव के सामने 21 जून को एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला था। इस शव को बिजलीपुर गांव निवासी शब्बीर ने अपने बेटे रमजान के रूप में पहचान कर उसे अपने गांव में ही कब्र में दफना दिया था। 

डीएम ने तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच करवाने के दिए निर्देश 

पड़ोसी जिले फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के धाता निवासी संतराज ने 28 जून को जिलाधिकारी कौशांबी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने कब्र में दफनाए गए शव को अपने बेटे सूरज का होने का दावा किया। उन्होंने मामले की जांच करने का निवेदन किया। डीएम कौशांबी सुजीत कुमार ने इस मामले में उप जिलाधिकारी सिराथू और क्षेत्राधिकारी को शव को कब्र से बाहर निकलवाकर तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच करवाने के निर्देश दिए। 

नमूने लेने के बाद शव को वापस दफनाया गया

डीएम के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी सिराथू तथा क्षेत्राधिकारी सिराथू की मौजूदगी में कब्र में दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया गया। वहां पर मौजूद डॉक्टरों के पैनल ने शव के DNA जांच के लिए नमूने  लिए। इसके साथ शब्बीर तथा संतराज के भी खून के सैंपल लिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि DNA जांच के बाद ही यह निर्णय हो पाएगा कि शव रमजान का है या सूरज का। सैनी थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव से नमूने लेने के बाद उसे वापस दफना दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत