1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh: यूपी के डिप्टी सीएम का बड़ा दावा, हमारे संपर्क में सपा के 100 विधायक

Uttar Pradesh: यूपी के डिप्टी सीएम का बड़ा दावा, हमारे संपर्क में सपा के 100 विधायक

 Published : Sep 08, 2022 11:10 am IST,  Updated : Sep 08, 2022 11:10 am IST

Uttar Pradesh: उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है।"

Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya- India TV Hindi
Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya Image Source : PTI

Highlights

  • 'समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है'
  • 'भाजपा सरकार के पास प्रचंड बहुमत है'
  • कई हमारे संपर्क में हैं- भूपेंद्र सिंह चौधरी

Uttar Pradesh: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उस प्रस्ताव का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।

'सपा प्रमुख अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे'

मौर्य ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे है, ऐसे में वह इस तरह की पेशकश कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है।" 

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश यादव को दिया जवाब

मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रचंड बहुमत है और उसे किसी अन्य दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और एक ओबीसी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश की टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और उन्हें अपनी ही पार्टी के सांसदों के बारे में चिंता करने की सलाह दी।

'कई हमारे संपर्क में हैं'

चौधरी ने कहा, "अखिलेश केशव मौर्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। वह मजबूती से हमारे साथ हैं और उनकी चिंता करने के बजाय, अखिलेश को अपने गठबंधन सहयोगियों, अपने परिवार, अपनी पार्टी और अपनी पार्टी के विधायकों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। जिनमें से कई हमारे संपर्क में हैं।"

बता दें, 2017 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। इस पर तंज कसते हुए सपा और अन्य विपक्षी दलों ने तब कहा था कि मौर्य ओबीसी समुदाय से हैं, इसलिए उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने आगे कहा कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें खुद मुख्यमंत्री बनाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत