1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के सभी गेट बंद, पूरी तरह से रोका गया पानी; देखें Video

चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के सभी गेट बंद, पूरी तरह से रोका गया पानी; देखें Video

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 05, 2025 11:41 am IST,  Updated : May 05, 2025 11:41 am IST

भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध और सलाल बांध को बंद कर दिया है। सलाल बांध के गेट बंद होने के बाद से चिनाब नदी के जलस्तर में काफी गिरावट देखने को मिली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

सलाल डैम के सभी गेट किए गए बंद।- India TV Hindi
सलाल डैम के सभी गेट किए गए बंद। Image Source : ANI

पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद से भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है। सबसे पहले भारत ने सिंधु जल संधि को खत्म करते हुए पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के पानी को रोक दिया। वहीं अब चिनाब नदी के पानी को भी भारत ने रोक दिया है। भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध और सलाल बांध को बंद कर दिया है। वहीं अब बांध बंद होने के बाद यहां से आने जाने वाली नदी पूरी तरह से सूख गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो भी देखा जा सकता है कि चिनाब नदी का जलस्तर काफी गिर गया है। 

सलाल डैम के सभी गेट बंद

दरअसल, जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सलाल डैम बना हुआ है। यह डैम चिनाब नदी पर बनाया गया है। वहीं भारत ने सलाल डैम के सभी गेट्स को बंद कर दिया है। सलाल डैम के सभी गेट बंद होने के बाद रियासी जिले में चिनाब नदी के जलस्तर में काफी गिरावट देखने को मिली है। चिनाब नदी कई जगहों पर सूख गई है। बता दें कि इससे पहले भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध (Baglihar Dam) से पानी के प्रवाह को रोक दिया था। वहीं अब भारत झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध पर भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

पानी रुकने से सूखी नदी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी पर बने बांध को बंद कर दिया था। भारत ने तत्काल प्रभाव से सिंधु जल समझौते को खत्म कर दिया था। बता दें कि विश्व बैंक द्वारा ये सिंधु जल संधि की गई थी। इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इसे अक्सर दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता है। 

यह भी पढ़ें- 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, IED समेत अन्य सामग्री बरामद

पाकिस्तानी सेना ने भारत पर की फायरिंग, LoC पर भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।