1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Jammu Kashmir Avalanche: घर में रहें, सुरक्षित रहें, जम्मू कश्मीर के इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

Jammu Kashmir Avalanche: घर में रहें, सुरक्षित रहें, जम्मू कश्मीर के इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2024 07:23 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 07:23 am IST

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। विभाग ने यहां के स्थानीय लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है।

हिमस्खलन की चेतावनी...- India TV Hindi
हिमस्खलन की चेतावनी जारी। Image Source : SOCIAL MEDIA

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी अपने चरम पर है। पिछले कुछ समय से कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। घाटी में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन काफी प्रभावित रहा। ऐसे में आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अगले 24 घंटों के लिए जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और बताया है कि अगले 24 घंटे में बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामूला जिले में कम खतरे का हिमस्खलन आ सकता है जबकि डोडा, रामबन पुंछ, किश्तवाड़ और गांदरबल में मध्यम स्तर के खतरे वाला हिमस्खलन आने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों से अगले 24 घंटों के लिए घर में रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचना होगा साथ ही किसी भी मुश्किल समय में फंसने पर 112 डायल करने को कहा गया है।

Related Stories

इन जगहों पर ऐसा रहा मौसम

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी जारी रही और सोमवार को तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कश्मीर घाटी में इस समय कई जिले कई फुट बर्फ से ढके हुए हैं और इससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। बारामूला में अभी भी बर्फबारी जारी है जिससे जिले का गुलमर्ग बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। मौसम की स्थिति में भारी बदलाव के कारण शेरबीबी इलाके के पास किश्तवारी पथेरी में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ। राजमार्ग के रामसू-बनिहाल-श्रीनगर खंड पर भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि शेष 270 किलोमीटर राजमार्ग पर बारिश हुई। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी खराब मौसम के कारण निलंबित रही।

Snowfall in Jammu Kashmir
Image Source : PTIभारी बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित रहा।

बर्फबारी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
Image Source : PTIबर्फबारी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

कब से मौसम में होगा सुधार

भारी बर्फबारी होने के कारण घाटी के अधिकांश जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 6 फरवरी से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

Snowfall in Kashmir
Image Source : PTIकई जगहें बर्फ की मोटी चादरों से ढंक गई हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: बर्फबारी की आगोश में श्रीनगर, चारों तरफ बिछी बर्फ की चादर, देखें डल झील का हाल

कश्मीर में ठंड ने ध्वस्त कर दिए सारे रिकॉर्ड, कहीं -17°C तो कहीं -15°C तक पहुंचा पारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।