1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में भाजपा की पहली जीत, दर्शन कुमार ने इस सीट पर लहराया परचम

जम्मू कश्मीर में भाजपा की पहली जीत, दर्शन कुमार ने इस सीट पर लहराया परचम

 Published : Oct 08, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 12:26 pm IST

जम्मू कश्मीर चुनाव में बीजेपी और नेशनल कांफ्रेंस ने अपनी-अपनी पहली सीट पर जीत हासिल कर ली है।

जम्मू कश्मीर में...- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में भाजपा की पहली जीत Image Source : EC/PTI

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर अभी वोटों की गिनती चल रही है। राज्य में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की साफ तौर सरकार बनती दिख रही है। इधर बीजेपी दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इसी बीच जम्मू कश्मीर में भाजपा ने अपनी पहली सीट अपने नाम कर ली है। ये सीट भाजपा उम्मीदवार दर्शन कुमार ने दिलाई है। सीट का नाम बसोहली है।

16 हजार से अधिक वोटों से जीते

BJP उम्मीदवार दर्शन कुमार राज्य में पहली सीट जीतने वाले भी बन गए हैं। बाकि सभी सीटों पर अभी गिनती चल रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, दर्शन कुमार को कुल 31874 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को करीब 16034 सीटों से हराया है। लाल सिंह को कुल 15840 वोट हासिल हुए हैं। जानकारी दे दें कि बीजेपी राज्य में अभी करीबन 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कौन है दर्शन कुमार?

एफिडेविट के मुताबिक, दर्शन कुमार बसोहली के बूंद गांव के ही रहने वाले हैं। ये साफ-सुथरे छवि वाले नेता है यानी इनपर अभी तक कोई भी केस दर्ज नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने बसोहली विधानसभा से टिकट देकर इनपर भरोसा जताया जिस पर दर्शन कुमार खरे उतरे।

नेशनल कांफ्रेंस के खाते में भी एक सीट

इधर नेशनल कांफ्रेंस ने भी एक सीट अपने नाम कर ली है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस इस चुनाव में एक साथ गठबंधन कर लड़ रही है। नेशनल कांफ्रेंस को पहली सीट गुरेज (एसटी) सीट से नजीर अहमद खान ने दिलाई है।

ये भी पढ़ें:

उमर अब्दुल्ला की 'बडगाम' और 'गांदरबल' सीट का क्या है चुनावी परिणाम? बन सकते हैं जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।