1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में 'चिल्ला-ए-कलां' का सितम: 0 से करीब 9 डिग्री नीचे लुढ़का गुलमर्ग का पारा, जानें अन्य हिस्से का हाल

कश्मीर में 'चिल्ला-ए-कलां' का सितम: 0 से करीब 9 डिग्री नीचे लुढ़का गुलमर्ग का पारा, जानें अन्य हिस्से का हाल

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 05, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 02:15 pm IST

कश्मीर घाटी अभी 'चिल्ला-ए-कलां' के दौर से गुजर रही है। इस बीच, गुलमर्ग में रविवार रात पारा गिरकर शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

कश्मीर में ठंड का कहर जारी- India TV Hindi
कश्मीर में ठंड का कहर जारी Image Source : PTI

कश्मीर घाटी इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां का पारा गिरकर शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे (-8.8°C) पहुंच गया है।अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान -6.5°C बना हुआ था, लेकिन रविवार को हुई बर्फबारी के बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई।

अन्य क्षेत्रों की स्थिति-

  1. श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार की तुलना में 0.4 डिग्री कम है।
  2. कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम का पारा -4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  3. काजीगुंड में तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -1.8 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' के दौर से गुजर रही है। यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलने वाली 40 दिनों की वह अवधि है, जब कश्मीर में भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान पानी के पाइप जम जाते हैं और प्रसिद्ध डल झील के कुछ हिस्सों में भी बर्फ की परत जमने लगती है। हालांकि, इस बार अब तक मैदानी इलाकों में कोई बड़ी बर्फबारी नहीं हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिन कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। 5 और 6 जनवरी तक उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है, जिससे शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: लक्ष्मी नगर में हैवानियत की हदें पार, शादी वाले घर में दबंगों का तांडव, बाप-बेटे को नंगा कर पीटा

समंदर में बढ़ी भारत की धमक, राजनाथ सिंह ने 'समुद्र प्रताप' को तटरक्षक बल को सौंपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।