Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कंटेट क्रिएटर ने माता वैष्णो देवी भवन के अंदर का बनाया VIDEO, सोशल मीडिया पर किया शेयर, सुरक्षा पर उठे सवाल

कंटेट क्रिएटर ने माता वैष्णो देवी भवन के अंदर का बनाया VIDEO, सोशल मीडिया पर किया शेयर, सुरक्षा पर उठे सवाल

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 12, 2026 01:00 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 01:01 pm IST

माता वैष्णो देवी भवन के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

mata vaishno devi bhawan video- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT माता वैष्णो देवी भवन का वीडियो वायरल।

कटरा: माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शिखा नाम की एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें भवन के अंदर की तस्वीरें और वीडियो दिखाई दे रहे थे। बता दें कि माता वैष्णो देवी भवन के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

श्राइन बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि भवन परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वीडियो का सामने आना सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक की ओर इशारा करता है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई श्रद्धालुओं ने इसे नियमों की अनदेखी बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के कुछ समय बाद संबंधित कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो डिलीट कर दिया।

वीडियो हुआ वायरल-

फिलहाल इस पूरे मामले पर श्राइन बोर्ड या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि प्रशासन वीडियो की सत्यता और सुरक्षा प्रोटोकॉल में संभावित चूक की जांच कर सकता है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना कितना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों सुरक्षित रह सकें।

(रिपोर्ट- राही कपूर)

यह भी पढ़ें-

वैष्णो देवी में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा, तस्वीरों में कैद हुईं त्रिकुटा पहाड़ियों पर जमी सफेद परत

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 10 लाख रुपये का होगा बीमा कवर, बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement