1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. दिल्ली में धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से कहा ये

दिल्ली में धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से कहा ये

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 12, 2025 06:14 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 06:14 pm IST

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इसके बाद दक्षिण कश्मीर में भी एकाएक माहौल गर्म हो गया जिसके चलते पुलिस को एडवाइजरी जारी कर लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

जम्मू-कश्मीर में हाई...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट के बीच एक सुरक्षा अधिकारी एक बस का निरीक्षण करते हुए। Image Source : PTI

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने घाटी में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से संबद्ध लोगों से जुड़े 300 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं पर ये छापेमारी की गई, जिनसे संकेत मिलता है कि जेईआई से जुड़े तत्व विभिन्न मोर्चों पर अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शोपियां, कुलगाम, पुलवामा, बारामूला और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे गए।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

इस बीच शोपियां पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी बरतने का आग्रह किया है। एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस ने कहा है, यह देखा गया है कि कुछ यूजर्स हाल ही में लाल किले पर हुई दुखद घटना पर असंवेदनशील तरीके से पोस्ट या प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसा व्यवहार राष्ट्र-विरोधी और बेहद असंवेदनशील है।''

शोपियां पुलिस का संदेश-

  1. जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी कोई भी सामग्री पोस्ट, शेयर या साझा न करें जो इस त्रासदी का मजाक उड़ाती हो या सांप्रदायिक या विभाजनकारी बयानों को बढ़ावा देती हो।
  2. ऑनलाइन नफरत, गलत सूचना या राष्ट्र-विरोधी प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  3. शोपियां पुलिस नागरिकों को सीमा पार से संचालित ऐसे अकाउंट्स से संपर्क न करने की भी चेतावनी देती है जो स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
  4. आइए जिम्मेदारी से काम करें और शांति और एकता बनाए रखें।

अब तक 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार के पीछे वाली सीट पर रखा हुआ था। शक है कि उमर मोहम्मद लाल किले की पार्किंग में इसलिए गया क्योंकि पहले वो वहां ब्लास्ट करने की फिराक में था लेकिन सोमवार होने के चलते लाल किला बंद था इसलिए वहां भीड़ नहीं थी। इसलिए वह पार्किंग से निकला। सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से उसके साथी पकड़े गए, पूरा विस्फोटक पकड़ा गया, इसके चलते हुए वो काफी पैनिक में था। उसे गिरफ्तारी का डर था, इसी पैनिक स्टेज में गाड़ी के अंदर धमाका किया गया।

इंडिया गेट, रेलवे स्टेशन भी थे निशाने पर

धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि इनके निशाने पर लाल किला, इंडिया गेट, कांस्टीट्यूशन क्लब, गौरी शंकर मंदिर, प्रमुख रेलवे स्टेशन और शॉपिंग मॉल्स थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह साजिश जनवरी 2025 से चली आ रही थी। यह आतंकी मॉड्यूल कई महीनों से मुंबई के 26/11 जैसे बड़े हमलों की प्लानिंग कर रहा था।

यह भी पढ़ें-

Al-Falah University में आतंकी लिंक वाला डॉक्टर कर रहा था काम, दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरार, बेटी हिरासत में

लाल किला धमाके के बाद महानगरी एक्सप्रेस में लिखा मिला- 'ISI, पाक जिंदाबाद'; रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।