1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर: LoC पर दिखा आजादी का जश्न, भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटी मिठाइयां

जम्मू कश्मीर: LoC पर दिखा आजादी का जश्न, भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटी मिठाइयां

 Published : Aug 15, 2023 10:03 pm IST,  Updated : Aug 15, 2023 10:03 pm IST

जम्मू कश्मीर में कठुआ, सांबा, आर एस पुरा और अखनूर में सभी सीमा चौकियों पर दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
बीएसएफ अधिकारी और पाकिस्तानी रेंजर्स उपहारों का आदान-प्रदान करते हुए Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर: देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को जम्मू कश्मीर में खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। यहां के पुंछ, जम्मू और सांबा जिलों में भारतीय सैनिकों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को मिठाइयां बांटीं। इस दौरान दोनों तरफ के सैनिकों ने एक दूसरे को बधाई दी। 

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर चक्कन दा बाग और अन्य क्षेत्रों में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं। उन्होंने बताया कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में जम्मू सीमा पर कई अग्रिम सीमा चौकियों पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं। 

उन्होंने बताया कि सांबा, कठुआ, आर एस पुरा और अखनूर में सभी सीमा चौकियों पर दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं। (इनपुट: भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।