1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी बड़ी सलाह, बोले- अगर वो दुश्मनी रखेंगे तो...

फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी बड़ी सलाह, बोले- अगर वो दुश्मनी रखेंगे तो...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 08, 2024 10:04 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:18 am IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के ने फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को बड़ी सलाह दी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर भी घेरा है।

फारूक अब्दुल्ला।- India TV Hindi
फारूक अब्दुल्ला। Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को एक बड़ी सलाह दे दी है। फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद, भारत से दुश्मनी समेत कई अन्य मुद्दों पर सलाह दी है। आइए जानते हैं कि फारूक अब्दुल्ला ने क्या-क्या कहा है। 

क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जहां तक ​​पड़ोसी देश की बात है तो उन्हें भी समझना चाहिए कि अगर वो दोस्ती निभाते हैं तो दोनों देश आगे बढ़ेंगे। लेकिन अगर वो दुश्मनी रखेंगे तो उनका विकास कमजोर होगा। ये उनकी कमजोरी है और देखिए उनकी हालत क्या है।

आतंकवाद के मुद्दे पर भी हमला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर भी घेरा है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अब जरूरी है कि पाकिस्तान ये सोचे कि आतंकवाद उन्हें कहीं नहीं ले जाएगा। फारूक ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करना बहुत जरूरी है। 

राजौरी में सेना पर गोलीबारी

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने इस गोलीबारी के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- Video: अलमारी के पीछे कमरा बनाकर छिपे थे आतंकी, ड्रॉर से खुलता था अंदर जाने का रास्ता

जम्मू से 6,145 यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना, बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।