1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, लेह में पारा -11°C तक लुढ़का

कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, लेह में पारा -11°C तक लुढ़का

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 04, 2026 01:28 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 01:37 pm IST

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात इस साल की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

कश्मीर घाटी में शीत लहर का असर तेज हो गया है। राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात इस साल की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी के अन्य हिस्सों में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है-

  1. गुलमर्ग कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां पारा -6.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
  2. पुलवामा और शोपियां में भी भारी गिरावट देखी गई, जहां तापमान क्रमशः -5.1 डिग्री सेल्सियस और -6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  3. अनंतनाग में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  4. श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा जैसे इलाकों में तापमान -4.2°C दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय कोहरे और पाले की स्थिति बनी रही।

लद्दाख: लेह में हाड़ कंपाने वाली ठंड

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थिति और भी गंभीर है। लेह में न्यूनतम तापमान -11.0°C तक नीचे चला गया है, जिससे वहां जनजीवन पूरी तरह से ठंड की चपेट में है। पानी की पाइपलाइनों और जलाशयों के जमने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

जम्मू संभाग में राहत, पहाड़ों पर ठंड

कश्मीर और लद्दाख की तुलना में जम्मू संभाग में मौसम थोड़ा बेहतर है, लेकिन पहाड़ी जिलों में यहां भी शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया है।

  1. जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
  2. बनिहाल और भद्रवाह जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। बनिहाल में तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि भद्रवाह में -1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  3. कटरा में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की चीन यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने दिखाए तेवर, दागी बैलिस्टिक मिसाइल

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: 60+ निर्विरोध जीत पर अमित साटम बोले- "उनके उम्मीदवारों ने नाम वापस क्यों लिए?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।