Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. लद्दाख में ऐतिहासिक बदलाव, अब ‘राज निवास’ नहीं ‘लोक निवास’ कहलाएगी ये सरकारी इमारत

लद्दाख में ऐतिहासिक बदलाव, अब ‘राज निवास’ नहीं ‘लोक निवास’ कहलाएगी ये सरकारी इमारत

राज निवास उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास और कार्यालय का स्थान है। यह लेह में स्थित है और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर केंद्र शासित प्रदेश के संचालन से संबंधित फैसले लिए जाते हैं।

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Nov 30, 2025 11:37 am IST, Updated : Nov 30, 2025 11:37 am IST
ladakh lok niwas- India TV Hindi
Image Source : X- @LG_LADAKH लद्दाख के उपराज्यपाल के आवास का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ रखा गया।

लेह: लद्दाख के उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक क्षण। आज, ‘राज निवास’ का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है, जो जन केंद्रित शासन और समावेशी विकास के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’

इस पोस्ट के साथ उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें वह मुख्य द्वार पर नई ‘नेमप्लेट’ के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नाम बदलना प्रशासन का नागरिकों के साथ सीधा जुड़ाव मजबूत करने तथा शासन को और अधिक सुलभ बनाने का संकल्प दर्शाता है।

राज निवास क्या है?

राज निवास उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास और कार्यालय का स्थान है। यह लेह में स्थित है और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर केंद्र शासित प्रदेश के संचालन से संबंधित फैसले लिए जाते हैं और प्रशासन की गतिविधियों का संचालन होता है। सालों से इसका नाम राज निवास था लेकिन अब इसका नाम बदलकर लोक निवास कर दिया गया है। लोक निवास का अर्थ होता है एक ऐसी जगह जो जनता के लिए हो यानी यहां पर जनता की आवाजाही होती रहे, उसे लोक निवास कहते हैं। 

यह भी पढ़ें-

पत्रकार का घर टूटा तो हिंदू पड़ोसी ने उसे तोहफे में दे दी अपनी जमीन, लोगों ने की ऐसी मोहब्बत की तारीफ

जम्मू-कश्मीर में CM और LG के बीच ठनी! बुलडोजर एक्शन से नाराज उमर अब्दुल्ला, बोले-बदनाम करने की रची जा रही साजिश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement