1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी, कश्मीरी पंडित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद की गई थी हत्या

यासीन मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी, कश्मीरी पंडित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद की गई थी हत्या

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 12, 2025 10:15 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:23 am IST

जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) की छापेमारी कई जगहों पर चल रही है। ये छापेमारी जेल में बंद यासीन मलिक के ठिकानों पर भी की जा रही है। ये पूरा मामला एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या से जुड़ा हुआ है।

जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक- India TV Hindi
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) की कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। एसआईए की टीम जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के आवास सहित श्रीनगर के 8 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी कश्मीरी पंडित महिला हत्याकांड के सिलसिले में की जा रही है।

1990 में कश्मीरी पंडित महिला का अपहरण

एसआईए की टीम पुलिस और सीआरपीएफ के साथ आज सुबह श्रीनगर में आठ ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये छापे अप्रैल 1990 में एक कश्मीरी पंडित महिला के अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में मारे जा रहे हैं।

छात्रावास से किया गया था अपहरण

बता दें कि अनंतनाग की 27 वर्षीय कश्मीरी पंडित महिला नर्स की अप्रैल 1990 में कश्मीर में उग्रवाद के चरम के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह श्रीनगर के सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (SKIMS) में कार्यरत थीं। 14 अप्रैल, 1990 को जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े आतंकवादियों ने संस्थान के हब्बा खातून छात्रावास से उनका अपहरण कर लिया था।

सामूहिक बलात्कार और यातनाएं

कई दिनों तक कश्मीरी पंडित महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार और यातनाएं दी गईं थीं। 19 अप्रैल 1990 को श्रीनगर के मल्लाबाग स्थित उमर कॉलोनी में गोलियों के निशान के साथ उनका क्षत-विक्षत शव मिला था। 

शव के पास से मिला था एक नोट

मृतक महिला के शरीर से एक नोट मिला था, जिसमें उन्हें पुलिस मुखबिर बताया गया था। यह आरोप उन पर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या सरकारी नौकरी छोड़ने के उग्रवादी आदेशों की अवहेलना करने का था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।