1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में अनंतनाग-कोकरनाग रोड पर आतंकियों ने की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

कश्मीर में अनंतनाग-कोकरनाग रोड पर आतंकियों ने की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 22, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 03:04 pm IST

कश्मीर में अनंतनाग-कोकरनाग रोड पर आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में SOG के दो जवान घायल हो गए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Kashmir- India TV Hindi
आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कश्मीर में फिर आतंकियों ने की गोलीबारी
  • एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल
  • सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग-कोकरनाग रोड पर गोलीबारी हुई है। इस घटना में SOG के दो जवान घायल हो गए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, सड़क पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शहीद पुलिसकर्मी की पहचान हुई

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान बडगाम के आशिक हुसैन (IRP 3rd Bn) के तौर पर हुई है, जो यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे। 

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

हाल ही में शोपियां में मारा गया था लश्कर का आतंकी

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। 8 जुलाई को ही ये खबर सामने आई थी कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जाकिर गनी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में लश्कर कमांडर जाकिर गनी को ढेर कर दिया था और आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।

आतंकी जाकिर गनी एक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहता था और उसी की साजिश में लगा हुआ था। लेकिन सुरक्षाबलों ने उसके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और उसे मार गिराया जाकिर के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था।

जाकिर मूल रूप से कुलगाम का रहने वाला था लेकिन साल 2024 से वह लश्कर के साथ था और उसे A+++ कैटेगरी का आतंकी घोषित किया जा चुका था, जिसके बाद से वह सुरक्षाबलों के निशाने पर था।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि अमरनाथ यात्रा से पहले कठुआ से आतंकियों का प्रमुख मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।