1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा- 'घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे'

झारखंड चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा- 'घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे'

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 03, 2024 08:34 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 11:24 am IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। झारखंड में आज वह तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र।- India TV Hindi
अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र। Image Source : BJP (YT)

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। अमित शाह ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसके अलावा वह तीन चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह आज घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। यहां वह भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  

महिला सुरक्षा में नाकाम रहे हेमंत

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या कम हो रही है, उनकी जमीन लूटी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी माटी रोटी बेटी को सुरक्षित करने का नारा देने के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं की दुर्दशा के सारे रिकॉर्ड टूट गए।  नाबालिग लड़कियों की तस्करी और महिलाओं के अपहरण में झारखंड दूसरे स्थान पर रहा, बलात्कार के मामले में 42 परसेंट की वृद्धि हुई। हेमंत सोरेन महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

अमित शाह ने आगे कहा कि घुसपैठिए एक षड्यंत्र के तहत आदिवासी बेटी की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है। यहां परिंदा भी पर ना मार पाए, इस तरह की सीमा की रचनी है। उन्होंने कहा कि असम में आज घुसपैठ बंद गई, झारखंड में भी रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण होगा। वहीं लोहरदगा में हिंसा, साहिबगंज में मंदिरों में नुकसान पहुंचाने का मामला भी उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोहरदगा में कांवड़ियों पर हमला होता है, रामनवमी पर कीर्तन भजन पर पाबंदी लगाई गई, साहिबगंज में मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जाता है, जमशेदपुर में हिंदू झारखंड छोड़ो का नारा लगाया जाता है। हम ऐसे लोगों को कानून के माध्यम से जेल के अंदर भेजेंगे।

यहां देखें अमित शाह का पूरा कार्यक्रम-

यह भी पढ़ें- 

पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए की बड़ी पहल, पार्टी में बनाई अलग शाखा; दिया ये खास नाम

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर घमासान, AAP-BJP में तनातनी, ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच किए गए ये इंतजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।