झारखंड के रामगढ़ जिले में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक अधिकारी एक पेड़ से लटके पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
बेंगलुरु में 'ग्रेड-1' अधिकारी थे कमल किशोर
मृतक की पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के ताराटांड़ गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कमल किशोर महतो के रूप में हुई है। वह 'ग्रेड-1' अधिकारी थे और बेंगलुरु में तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।
मानसिक तनाव में थे अधिकारी
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कमल किशोर मानसिक तनाव में थे और उन्हें नींद नहीं आने की शिकायत रहती थी। वह प्रभु महतो को इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने क्या कहा?
रामगढ़ के SP मुकेश कुमार लुनायत ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जाना अभी बाकी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।" पुलिस मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें-
ट्विशा शर्मा ने सुसाइड किया था या हुई थी हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए कई खुलासे
मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की छत से गिरकर MBA छात्रा की मौत, खून से लथपथ शव देख मचा हड़कंप