झारखंड के गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात अंजानिया गांव में हुई।
केतार थाने के प्रभारी अधिकारी अरुन कुमार रवानी ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान सुरेश सा की पत्नी तेतारी देवी (48) के रूप में हुई है। अधिकारी रवानी ने बताया, "पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। हमने शव बरामद कर लिया है और उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू
पुलिस के अनुसार, अपराध को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति सुरेश सा फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। प्रभारी अधिकारी रवानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। केतार पुलिस थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
9 जालसाज गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासा
एक अन्य खबर में, झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जामताड़ा के हीरापुर स्थित एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार को पुलिस टीम ने छापा मारकर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
"SIR पिछले दरवाजे से NRC है", लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी का निर्वाचन आयोग पर बड़ा आरोप