1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड: अवैध रेत खनन का विरोध कर रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत

झारखंड: अवैध रेत खनन का विरोध कर रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत

 Published : Nov 07, 2025 10:06 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 10:06 pm IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को अवैध रेत खनन को लेकर ट्रैक्टर चालक से झगड़ा करने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को अवैध रेत खनन को लेकर ट्रैक्टर चालक से झगड़ा करने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है और ट्रैक्टर चालक के साथ अवैध रेत खनन को लेकर उसका झगड़ा हुआ था।

नशे में धुत था दीपक प्रधान

जगन्नाथपुर थाने के प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम ने बताया, "प्रधान नशे में धुत था और उसने ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश की, जिससे गुस्साए चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। प्रधान गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।"

शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन

इस घटना से इलाके में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों ने प्रधान का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। हेम्ब्रम ने कहा, "हमने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम वाहन के मालिक को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।" (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।